बुढ़ाना: कस्बा शाहपुर में पहुंचे एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, कावड़ मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
कस्बा शाहपुर में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जनपद मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा चल रही है जनपद मुजफ्फरनगर और कस्बा शाहपुर के मार्ग से हजारों कांवड़िए जल लेकर गुजरते हैं जिसको लेकर जगह-जगह का कांवड़ सेवा शिविरों का आयोजन किया गया है सोमवार को एडीएम प्रशासन द्वारा कावड़ शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।