दिनांक 12.06.2026 को थाना खागा क्षेत्रांतर्गत ग्राम स्पूरी के समीप हाईवे की सर्विस लेन पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उक्त संबंध में थाना खागा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। घटना के अनावरण एवं मृतका की शिनाख्त हेतु पुलिस टीमों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उक्त प्रकरण में #Spfhr द्वारा मृतका की शिनाख्त कराने अथवा उसकी शिनाख्त में महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
अतः जनसाधारण से अनुरोध है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला की शिनाख्त के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसकी पहचान कर सकता हो, तो तत्काल थाना प्रभारी खागा, क्षेत्राधिकारी खागा, जनपद के किसी भी पुलिस अधिकारी, यूपी-112 अथवा जनपद कंट्रोल रूम को सूचना प्रदान करने के संबंध में #Addlfhr की बाइट ।
#UPPolice
@Uppolice
@ADGZonPrayagraj
@igrangealld
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 16, 2026