रमना: फोर लेन बाईपास पर दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, मुआवजे के लिए रमना में सड़क जाम
Ramna, Garhwa | Apr 1, 2026 रमना के भगत सिंह चौक से रामगढ़ के बीच स्थित फोर लेन बाईपास पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग 10:45 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पंकज बियार (24 वर्ष), पिता राजा बियार, निवासी कर्णपुरा गांव के झुरहा टोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज रमना से अपने लूना वाहन से घर लौट रहा