महनार: महनार थाना क्षेत्र: महिला ने पार्षद पति पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस को दिया आवेदन
महनार थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है।पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को लेकर वार्ड पार्षद पति के खिलाफ महनार थाना में लिखित आवेदन देकर करवाई की मांग किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि देशराजपुर वार्ड संख्या 25 निवासी वार्ड पार्षद पति दीपक ने छह महीना पहले उसका आपत्तिजनक फोटो ले लिया था।