खागा: किशनपुर में मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, महिलाएं सहित आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Khaga, Fatehpur | May 17, 2026 फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में मामूली विवाद में जमकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। जहां दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हुए, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। किशनपुर थाना प्रभारी की माने तो निषाद बिरादरी की महिलाओं के बीच शराब के नशे में कहा सुनी हुई। एक दूसरे के ऊपर गंभीर आरोप लग