परसिया: छिंदा में पेंच नदी में मिला अधेड़ का शव, मृतक दीघावानी से गुरुवार शाम से था लापता
छिंदा में पेंच नदी में दीघावानी निवासी 45 वर्षीय विष्णु बटके का शव पाया गया। शुक्रवार को बारह बजे शव को नदी से निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई कर तीन बजे पोस्टमार्टम किया गया। मृतक गुरुवार शाम घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था।मृतक दो सौ क्वार्टर में निवास करता था। गुरुवार को घर नहीं लौटने पर शुक्रवार सुबह उसकी तलाश की गई।