धौलपुर: सरल हॉस्पिटल के संचालक व चिकित्सक को CMHO ने भेजा 3 दिन में बयान दर्ज करवाने का नोटिस
बाड़ी रोड स्थित सरल हॉस्पिटल में इलाज को भर्ती महिला प्रसूता की मौत के मामले के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की भवन को सीज कर दिया। आगे कार्यवाही करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने अस्पताल संचालक को तीन दिन में उपस्थित होकर बयान दर्ज करवाने का नोटिस जारी किया है। सीएमचओ डॉ. मीणा ने बुधवार को शाम में बताया कि खैरा