सांगानेर: मालवीय नगर में सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नेचिंग
जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला के गले से बदमाशों द्वारा सोने की चेन तोड़कर भागने का मामला सामने आया है। महिला अपनी सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी बाइक से पीछा कर आए बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और बाइक से फरार हो गया। मालवीय नगर थाना पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।