अररिया: अररिया जिया मार्केट स्थित कॉस्मेटिक दुकान में चोरी, 50-60 हजार रुपये कैश उड़ाए गए
Araria, Araria | May 19, 2026 अररिया शहर के हटिया रोड स्थित जिया मार्केट में एक कॉस्मेटिक दुकान से अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में गेट तोड़कर 50 से 60 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना मंगलवार सुबह सामने आई जब स्थानीय लोगों ने दुकान का गेट टूटा देखकर दुकानदार को फोन कर सूचना दी। पीड़ित दुकानदार रियाज उल हक ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे।