तरहसी: डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, एमआरएमसीएच में भर्ती
Tarhasi, Palamu | Dec 21, 2024 डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान बेलवाटीका निवासी 65 वर्षाीय सुरेश राम के रूप में हुई है। बुजुर्ग व्यक्ति प्लेटफार्म दो पर कुछ काम से गए हुए थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर रूप से चोट लगी। जीआरपी जवानों ने घायल व्यक्ति को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया।