तरहसी: झामुमो पलामू ने की समीक्षा बैठक, सदस्यता अभियान में तेजी लाने का फैसला, तरहसी प्रखंड कमिटी भंग
Tarhasi, Palamu | Dec 23, 2024 झामुमो के जिला कार्यालय में सोमवार दोपहर 3 बजे समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने का फैसला लिया गया। अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। बैठक में झामुमो के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने चुनावी परिणामों पर अपनी राय व्यक्त की।