तरहसी: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन चियांकी पहुंचे, संतरा बागान का लिया जायज़ा
Tarhasi, Palamu | Dec 24, 2024 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने मंगलवार शाम 4 बजे क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र चियांकी परिसर में अवस्थित संतरा बगान का भ्रमण कर संतरा के पेड़ों एवं उसमें लगे फलों का अवलोकन किया। उन्होंने अनुसंधान केन्द्र में तैयार किए जा रहे पौधे, पॉली हाउस के माध्यम से खेती की विधि, उनकी गुणवत्ता एवं उपज, आम, आंवला, अमरूद की बागवानी की जानकारी ली।