रामपुर: अंबेडकर पार्क से जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Rampur, Rampur | Oct 2, 2024 अम्बेडकर पार्क से जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सड़क सुरक्षा पखवाड का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता अभियान 02 अक्टूबर, 2024 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू किया गया है