रामपुर: कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर SP ने जानकारी दी, धर्म परिवर्तन मामले में चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Oct 2, 2024 रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम खाता चिंतामन में एक कोचिंग में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस ने की कार्यवाही। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि चार लोगों को धर्म परिवर्तन अधिनियम के संबंध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।