रामपुर: धनकर कॉलोनी में मोटरसाइकिल ने साइकिल को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग दंपति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Oct 2, 2024 बुद्धवार की सुबह तकरीबन 9 बजे थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम बेटरा निवासी 70 वर्षिय सोबरन सिंह अपनी पत्नी 65 वर्षिय कैलाशो देवी के साथ साइकिल पर मिलक जा रहे थे। धनकर कॉलोनी में मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति पत्नी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।