पाकरटांड: आरसी चर्च सोगड़ा में प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी शामिल
आरसी चर्च सोगड़ा में रविवार को 11 बजे प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर पात्रिक की अगुवाई में विशेष पवित्र मिस्सा पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में सिमडेगा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष जोसीमा खाखा शामिल हुई विशेष प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण कर अपने विश्वास जीवन में उतारने की बात कही।