परिहार: बसबरिया में सड़क के बीचोबीच खराब हुआ ट्रक
परिहार प्रखंड क्षेत्र के बसबरिया गांव के समीप रविवार को एक ट्रक बीच सड़क पर अचानक खराब हो गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सड़क के बीचोंबीच ट्रक खड़े होने के कारण पैदल यात्रियों, बाइक सवारों तथा अन्य छोटे-बड़े वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहनों को संकरी जगह से सावधानीपूर्वक निकालना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन ग