अररिया: अररिया रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी जीआरपी
Araria, Araria | Jun 17, 2026 जोगबनी-कटिहार रेलखंड के अररिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म संख्या-1 के अंतिम छोर पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।