मुरैना नगर: ओवरब्रिज कॉम्प्लेक्स में विवाद के बाद युवक की पिटाई, दुकानदारों ने छुड़ाया; मामला कोतवाली थाने पहुंचा, वीडियो वायरल
मुरैना के ओवरब्रिज कॉम्प्लेक्स में विवाद के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक का रिक्शा चालक से विवाद हुआ और गाली-गलौज के बाद रिक्शा चालक ने बेटे को बुला लिया।बेटा 4-5 युवकों के साथ पहुंचा और युवक से मारपीट कर दी। दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।मामला कोतवाली थाने पहुंचा है।पुलिस जांच कर रही है।