झांसी: झांसी में घर के चबूतरे पर मिली युवक की लाश, भाई ने कहा- दबंगों ने शराब पिलाकर की हत्या और शव को फेंका, जमीन का विवाद था
Jhansi, Jhansi | Jun 26, 2026 झांसी में अपने घर के बाहर चबूतरे पर एक युवक की लाश मिली है। मृतक कल्याण के भाई ने कहा- जमीन को लेकर 2 लोगों से विवाद चल रहा है। वे 24 जून को वह लोग कल्याण को अपने साथ घर ले गए। वहां शराब पिलाई और विवाद हुआ। आरोप है कि 25 जून को कल्याण की हत्या करके शव को चबूतरे पर फेंक गए। देर शाम जब मां घर लौटी तो शव देखकर रोने चिल्लाने लगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा