चूरू: प्रतिभा नगर में हेरोइन बेचते युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, हेरोइन की ज़ब्ती
Churu, Churu | Apr 10, 2026 चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोईन के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब बताया कि ओम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गढ़ चौराहा क्षेत्र में गश्त कर रही थी।