श्योपुर: वैष्णव समाज की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव आगामी माह में, छात्रावास भवन पर हुई समाज की बैठक
श्योपुर। वैष्णव समाज विकास समिति की एक बैठक रविवार को छात्रावास भवन पर आयोजित की गई। जिसमें समाज की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराने सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक शाम 4 बजे तक चली। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा एडवोकेट द्वारा की गई।