श्योपुर: नेशनल हाइवे निर्माण में ठेकेदार की दादागिरी, पाइप लाइन तोड़ी, जल संकट से लोग परेशान
श्योपुर। शहर में इन दिनो चल रहे नेशनल हाइवे के निर्माण लोगो की परेशानी का सबब बना हुआ है, कम्पनी के ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं, जिसका खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ रहा है, रविवार को सुबह 6 बजे नेशनल हाइवे के ठेकेदारो ने पंजाब नेशनल बैंक के आगे शिवपुरी रोड़ पर नाले की खुदाई की जिसमें कई घरो की पानी की पाइप लाइन तोड़ दी,