श्योपुर: रेडक्रॉस और भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान, जिला प्रशासन ने दिया सहयोग
श्योपुर। शहर के विजय विलास रिसोर्ट में आज रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 62 लोगो ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया है। यह रक्तदान शिविर सैनिको के सम्मान में किया गया जो भारत विकास परिषद और रेडक्राॅस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, इस शिविर में जिला स्तरीय स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सहयोग किया।