इगलास: इगलास गांव महतापुर (गांधी ग्राम) से कल्लूपुरा होते हुए अन्य गांवों को जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त, राहगीर परेशान
Iglas, Aligarh | Jul 12, 2026 इगलास : गांव महतापुर (गांधी ग्राम) से कल्लूपुरा होते हुए अनुपिया कनोरिया जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जलभराव के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे ग्रामीणों,किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाज सेवी विनोद चौधरी द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।