खुरई: आदर्श नगर में कृषि विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी, चोर ₹5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े
Khurai, Sagar | May 16, 2026 शनिवार शाम लगभग 7 बजे आदर्श नगर कालोनी में रहने वाले कृषि विभाग के अधिकारी महेंद्र जाटव ने शहरी थाने में रिपोर्ट लिखाई कि, सुबह 10 बजे वे कृषि विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होने उपज मंडी गए थे, लौटकर जब वे वापिस आये तो आगे का ताला टूटा हुआ था घर का सामान बिखरा पड़ा था अलमारी से नगदी और जेवर जो लगभग 5 लाख का था चोरी चला गया, पुलिस जाँच में जुटी