बरेली: भूसा कांड में बड़ा एक्शन: नवाबगंज के बीईओ हटाए गए, मुख्यालय से अटैच, BSA बोलीं- 'आदेश से पैदा हुआ भ्रम'
बरेली में चर्चित “भूसा कांड” के बाद शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है। नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। बीएसए डॉ. विनीता ने साफ कहा कि बीईओ नवाबगंज ने विभागीय निर्देशों को लापरवाही से समझा और त्रुटिपूर्ण आदेश जारी कर दिय