हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 6 वांछित गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
हैदरगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांका, एक कुल्हाड़ी और दो डंडे भी बरामद किए हैं।