मंडला: कलेक्ट्रेट पहुंचकर महाकौशल विश्व हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन, धार्मिक स्थलों के आसपास मांस-मदिरा की बिक्री न हो
Mandla, Mandla | Sep 19, 2025 महाकौशल विश्व हिंदू परिषद जिला मंडला ने नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक मर्यादा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार को 12 बजे संगठन ने मांग की है कि नवरात्रि पर्व धार्मिक आस्था और संस्कृति का पर्व है, इसलिए इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए। धार्मिक स्थलों के आसपास नवरात्रि पर्व के दौरान मांस मदिरा का विक्रय न किया जाए।