लाडपुरा: कोटा को टूरिस्ट के लिए विकसित किया जाएगा, गढ़, रिवर फ्रंट, मुकुंदरा और चंबल सफारी की सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी
Ladpura, Kota | Nov 16, 2025 कोटा को शिक्षा नगरी के बाद अब टूरिस्ट नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए होटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन की ओर से कोटा में हाड़ौती ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जा रहा है। दो जनवरी से चार जनवरी तक ये मार्ट आयोजित किया जाएगा। इसके देशभर से एक हजार से ज्यादा टूर ऑपरेटर्स को बुलाया जा रहा है।