विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के खरकी में किसान कार्यशाला आयोजित, खरीफ फसल व संतुलित उर्वरक के प्रयोग पर दी गई विस्तृत जानकारी
विष्णुगढ़ के खरकी में किसान कार्यशाला आयोजित, खरीफ फसल व संतुलित उर्वरक के प्रयोग पर दी गई विस्तृत जानकारी। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम खरकी में फसलों के विकास के लिए 'आत्मा-समेती' सहायक अनुदान योजना के तहत विशेष अभियान चलाकर खरीफ फसल हेतु एक दिवसीय किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की अध्यक्षता खरकी पंचायत की मुखिया ने किया।