बलिया: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत हुई बैठक
Ballia, Ballia | May 2, 2026 बलिया जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक सिंह ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व को निखारने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया।