मिर्ज़ापुर: पहली बार मां विंध्यवासिनी देवी का नोटों की माला से हुआ श्रृंगार, दोस्तों ने बर्थडे पर कराया यह अनोखा श्रृंगार
मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में एक अनूठी पहल गुरुवार की सुबह 9:00 बजे देखने को मिली। चार दोस्तों ने अपने साथी शिवम त्रिपाठी के जन्मदिन पर माता का श्रृंगार नोटों से करवाया। यह पहली बार था जब माता विंध्यवासिनी का श्रृंगार नोटों से किया गया। अभिषेक पांडे शिवम त्रिपाठी अनमोल दुबे और अनमोल त्रिपाठी ने पैसे बचाकर यह श्रृंगार करवा कर दोस्ती की एक मिसाल कायम की।