शनिवार 2:00 बजे से 4:00 बजे तक अमरकंटक में लगभग 2 घंटे तक झमाझम बारिश होती रही जिसके कारण अमरकंटक नर्मदा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया। अमरकंटक के किसान इस बारिश को खरीफ की बुवाई के लिए बड़ी राहत मान रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर यहां दर्शन और पूजन करने के लिए पहुंचे हुए लोगों ने भी गर्मी में इससे राहत की सांस ली।