शाहपुर: कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था: परिवहन में लापरवाही से किसानों का अनाज अटका, गेहूं खरीदी बाधित
Shahpur, Betul | Apr 11, 2026 शाहपुर की कृषि उपज मंडी में शनिवार सुबह करीब 11 बजे अव्यवस्थाओं का माहौल देखने को मिला। शासन द्वारा गेहूं खरीदी का कार्य तो जारी है, लेकिन मंडी में खरीदे गए व्यापारियों का माल का उठाव समय पर नहीं हो पा रहा है। परिवहन व्यवस्था की लापरवाही के चलते कई दिनों से मंडी में अनाज का ढेर लगा हुआ है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।