भोरे: मोतीपुर निजामत गांव में आपसी विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल, 7 पर केस दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के मोतीपुर निजामत गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहली प्राथमिकी हरेंद्र खटीक की पत्नी गिरिजा देवी ने दर्ज कराई है। वहीं दूसरी प्राथमिकी जयप्रकाश खटीक की पत्नी रिंकू देवी ने दर्ज कराई है।