Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
jitendra658140
No video available
#सारनाथ ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
2.6k views |
Basti, Basti
| Jul 21, 2025
#सारनाथ
#national
#others
MORE NEWS
लच्छीपुर के पास कटी सरयू नहर, किसानों की फसलों पर मंडराया संकट बस्ती। विकासखंड परशुरामपुर के लच्छीपुर गांव के पास सरयू नहर खंड-3 बुधवार की मध्यरात्रि अचानक कट गई। नहर कटने से तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों की ओर जाने लगा, जिससे धान, गन्ना समेत अन्य फसलों पर जलभराव का खतरा पैदा हो गया। हालांकि पानी के बगल स्थित घृत नाले के रास्ते मनोरमा नदी में जाने से किसानों को बड़ी क्षति से राहत मिली। जानकारी के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि लच्छीपुर गांव के पास सरयू नहर खंड-3 में कटान हो गया। गुरुवार सुबह ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर पहुंचे तो नहर का पानी तेजी से रायपुर, धेनुगांवा और लच्छीपुर गांवों के सीवान में फैलता दिखाई दिया। इससे किसान हरिओम, शोभाराम, जोखूलाल, मिस्री प्रसाद, हीरालाल, दुर्गावती, महादेव, जगन्नाथ, रमजान, श्रीनिवास और संतराम समेत दर्जनों किसानों की धान और गन्ने की फसलें पानी से घिर गईं। नहर कटने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एई अनिल कुमार और जेई अश्वनी प्रताप ने स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार कटान स्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित चेकडैम से पानी के प्रवाह को डायवर्ट कर दिया गया, जिससे नहर में आने वाले पानी का दबाव कम किया जा सका। वहीं, कटान स्थल से खेतों की ओर निकला पानी घृत नाले के रास्ते मनोरमा नदी में जाने लगा। इससे खेतों में पानी का ठहराव कम हुआ और किसानों की फसलों को होने वाला संभावित नुकसान काफी हद तक टल गया। खबर लिखे जाने तक विभागीय अधिकारियों की निगरानी में नहर की मरम्मत का कार्य जारी था। नहर कटने से आसपास के किसानों में चिंता का माहौल बना रहा। किसानों ने विभाग से नहर की निगरानी और कमजोर हिस्सों की समय रहते मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना से फसलों को नुकसान न पहुंचे।
Basti, Basti | Sep 3, 2026
*ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर वेतन से वसूली के फरमान से भड़के जूनियर इंजीनियर, बस्ती में हुई आपातकालीन बैठक* *जनपद बस्ती, 03 सितंबर 2026।* राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन बस्ती की एक आपातकालीन बैठक आज संगठन के भवन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी खण्डों के अवर अभियंता और सहायक अभियंता (प्रोन्नत) मौजूद रहे। बैठक मुख्य रूप से वितरण ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने के मामले को लेकर बुलाई गई थी। संगठन ने बताया कि मुख्य अभियंता कार्यालय द्वारा दिनांक 01/09/2026 को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत का व्यय सीधे संबंधित अभियंताओं के वेतन से वसूलने का आदेश दिया गया है। इस आदेश से जनपद के सभी जूनियर इंजीनियरों में भारी आक्रोश है। संगठन का कहना है कि ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता को रोकने के लिए पिछले कई महीनों से लगातार अधीक्षण अभियंता कार्यालय और मुख्य अभियंता कार्यालय से *फ्यूज वायर, लग्स, तेल, बुशिंग राड* आदि आवश्यक सामग्री की मांग की जा रही है, लेकिन सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बिना संसाधन दिए सीधे तौर पर अवर अभियंताओं को दोषी मानना और अपनी प्रबंधकीय विफलताओं को छुपाने के लिए वेतन से रिकवरी का फरमान जारी करना पूरी तरह से तानाशाही है। संगठन ने इस आदेश की घोर निंदा की है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि वेतन से इस प्रकार की कटौती की गई तो अभियंताओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा, जबकि वे पहले से ही फील्ड में संसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर हैं। ओवरलोड, मेंटेनेंस सामग्री का अभाव और स्टाफ की कमी के चलते ट्रांसफार्मर के जलने से बचाने के लिए अवर अभियंता द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है, इसका ठीकरा जूनियर इंजीनियरों पर फोड़ना न्यायसंगत नहीं है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि इस तुगलकी फरमान को शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो संगठन आगे की रणनीति तय कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में प्रमुख रूप से शामिल रहे वी के सिंह जनपद अध्यक्ष ,अवनीश गुप्ता सचिव ,मनोज कुमार, प्रशांत, रजित राम, विजयपाल शाहनवाज, अमरदीप, दयानंद शर्मा, जेपी वर्मा,राजेश एवं अन्य अभियंता उपस्थित रहे । संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 3, 2026
भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे ने किया बूथों का भौतिक सत्यापन बस्ती। भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में विक्रमजोत, हरैया, कप्तानगंज व बस्ती सदर मंडलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन हुआ। प्रदेश मंत्री ने कई बूथों का दौरा कर बूथ अध्यक्ष, प्रभारी व संयोजकों से संवाद किया और बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति बूथ से निकलती है, इसलिए प्रत्येक बूथ को मजबूत और सक्रिय बनाना प्राथमिकता है। प्रवास के समापन पर जिलेभर के बूथों की समीक्षा कर संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
Basti, Basti | Sep 3, 2026
*बस्ती में मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप का भव्य आयोजन, 3558 लाभार्थियों को मिला 88.30 करोड़ का ऋण* *जनपद बस्ती, 03 सितम्बर 2026।* जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप / ऋण मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हर्रैया प्रतिनिधि सरोज मिश्र, कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, बस्ती सदर प्रतिनिधि मो० सलीम तथा एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से कुल *3558 लाभार्थियों को 8829.84 लाख रुपये यानी 88.30 करोड़ रुपये* का ऋण वितरित किया गया। इसमें *बस्ती जनपद के 1991 लाभार्थियों को 56.83 करोड़, सिद्धार्थनगर के 1188 लाभार्थियों को 27.44 करोड़ और संतकबीरनगर के 379 लाभार्थियों को 4.01 करोड़* का ऋण स्वीकृत किया गया। मेले में मंडल के सभी बैंकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, स्वरोजगार, लघु उद्यम और सौर ऊर्जा* से संबंधित योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत किए गए, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक सिद्धार्थनगर आर.के. सिन्हा, संतकबीरनगर के पवन कुमार सिन्हा सहित मंडल के सभी जिला समन्वयक व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एन. मौर्य ने किया। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 3, 2026
*जलकल विभाग में पंप ड्राइवर रमाकांत यादव का भावभीनी विदाई समारोह, नगर पालिका ने दिया संपूर्ण अर्जित अवकाश का चेक* *बस्ती, 03 सितंबर 2026।* जलकल विभाग में पंप ड्राइवर के पद पर लंबे समय तक ईमानदारी और निष्ठा से सेवाएं देने वाले *रमाकांत यादव* 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज जलकल कार्यालय परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता और संचालन *जलकल कर्मचारी संघ के महामंत्री फूलचंद* ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से *चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जलकल अभियंता अर्चना वर्मा और पूर्व जलकल अभियंता जोगिंदर तिवारी* मौजूद रहे। समारोह में *नगर पालिका परिषद बस्ती की तरफ से रमाकांत यादव को उनके संपूर्ण अर्जित अवकाश (Earned Leave) के भुगतान का चेक सौंपा गया।* नगर पालिका प्रशासन ने उनके द्वारा किए गए दीर्घकालीन सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में विभाग को पूरी निष्ठा से अपना योगदान दिया है। चेक प्राप्त होने पर रमाकांत यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और जलकल विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा रमाकांत यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया गया, अंगवस्त्र भेंट किया गया और स्मृति चिन्ह के रूप में धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। विदाई समारोह में *वेद प्रकाश पांडे, विनोद श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, गणेश सिंह, अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राम फिर यादव, विवेक वर्मा, अरविंद कुमार, शिवकुमार, धर्मेंद्र कुमार, केशव शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडे, शमशावीद, केशव प्रसाद, रामकुमार, वरुण कुमार, इंद्रजीत, शंभू नाथ, संदीप, अखिलेश कुमार, घनश्याम, विजय कुमार, सोनू, राजेश चौरसिया, गोविंद यादव, अनीता देवी, सुभाषिनी श्रीवास्तव, दीपक कुमार* सहित जलकल विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 3, 2026
बस्ती: मलेशिया जाने का सपना दिखाकर कथित ठगी, पासपोर्ट नहीं लौटाने का भी आरोप.. #trendingpost #fallowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Sep 3, 2026
*नगर पंचायत नगर के वार्ड नंबर 4 अटल नगर में 40 साल पुराने सरकारी खड़ंजे पर दबंगों का कब्जा, कागजों में पुष्टि के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 03 सितंबर 2026 *बस्ती।* नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड नं. 4 अटल नगर मोहल्ला खुटहन का मामला है, जहां 40 साल पुराने सरकारी खड़ंजा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण पिछले 3 साल से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है। *पूरा मामला क्या है?* पीड़ित *राजकुमार पुत्र स्व. मायाराम यादव, निवासी ग्राम खुटहन, वार्ड नं-4 अटल नगर, नगर पंचायत नगर बाजार* का आरोप है कि उनके घर से होते हुए बस्ती-कलवारी मार्ग से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-28 को जोड़ने वाला 2 मीटर चौड़ा सरकारी खड़ंजा मार्ग है। इसी मार्ग को गांव के *रामचेत यादव पुत्र धर्मराज यादव और उनकी पत्नी गीता देवी* ने बीच में दीवार खड़ी कर, जानवर बांधकर, चन्नी-हौदी रखकर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है। जिससे राजकुमार सहित पूरे मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। *कागजों में क्या है?* पीड़ित की शिकायत पर जांच हुई तो अतिक्रमण की पुष्टि भी हो गई 1. *लेखपाल की जांच आख्या दिनांक 04.11.2025* में स्पष्ट लिखा है कि सरकारी खड़ंजा मार्ग पर अतिक्रमण किया गया है और राजस्व टीम से पैमाइश कर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। मौके की फोटो भी संलग्न है। 2. *अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगर बाजार (नीलम सिंह राना)* ने स्वयं *दिनांक 26/12/2023* को पत्रांक के माध्यम से *थानाध्यक्ष नगर* को पत्र लिखकर सरकारी खड़ंजे को कब्जा मुक्त कराने का आग्रह किया था। 3. नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने *16.03.2026* को स्थानीय सभासद कान्ती देवी को भी पत्र लिखकर उभय पक्षों में सुलह समझौते से मामला निपटाने को कहा था, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 4. वार्ड की *सभासद कान्ती देवी* ने खुद *06/12/2025* को *अपर जिलाधिकारी बस्ती* को पत्र लिखकर राजस्व टीम के साथ अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। 5. पीड़ित ने *उपजिलाधिकारी सदर, थानाध्यक्ष नगर* को भी कई बार प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर ग्रामीणों और पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों के हस्ताक्षर गवाह के रूप में हैं। *ग्रामीणों का आरोप - सत्ता के रसूख से नहीं हो रही कार्रवाई* पीड़ित का कहना है कि लेखपाल से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद तक सभी ने अतिक्रमण माना है, लेकिन मौके पर आज तक कोई टीम नहीं पहुंची। पूरा मोहल्ला 40 साल पुराने रास्ते के बंद होने से परेशान है। *प्रशासन से अपील -* गौरतलब है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के रास्ते का नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे का है, जो सीधे तौर पर राजस्व और नगर पंचायत अधिनियम का उल्लंघन है। जब लेखपाल की जांच, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सभासद की रिपोर्ट में ही अतिक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों? प्रभारी नगर पंचायत "मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती और उपजिलाधिकारी सदर से ग्रामीणों की मांग है कि वे इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पैमाइश कराकर 40 वर्ष पुराने सरकारी खड़ंजा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराएं। ताकि आम जनमानस को न्याय मिल सके और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को एक सख्त संदेश जाए। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद जिला प्रशासन और राजस्व विभाग इस सरकारी रास्ते को कब तक कब्जा मुक्त कराता है, या फिर फाइलें यूं ही थानों और तहसील के चक्कर काटती रहेंगी। Kirti Prakash Bharti संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 3, 2026
*भोर में ही नगर बाजार पहुंचे CRO कीर्ति प्रकाश भारती और SDM राजेश यादव, नाला-नाली से लेकर वाटर कूलर तक खुद परखी व्यवस्था* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 03 सितंबर 2026* * नगर पंचायत नगर बाजार की सफाई और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए बुधवार तड़के मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय *श्री कीर्ति प्रकाश भारती* ने *उप जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार यादव* के साथ नगर का सघन औचक निरीक्षण किया। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस निरीक्षण से पूरे नगर पंचायत महकमे में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण की शुरुआत वार्ड संख्या 3 संत रविदास नगर से की गई। यहाँ दोनों अधिकारियों ने सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय, रैन बसेरा और मंदिर मार्ग की साफ-सफाई देखी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरे के पृथक्कीकरण की व्यवस्था को परखा गया और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया गया। इसके बाद टीम ने एमआरएफ सेंटर पहुंचकर कचरे की छंटाई और निस्तारण प्रणाली का जायजा लिया। वार्ड 9 के मुख्य बाजार में बड़े नालों की तली झाड़ सफाई और जनता के लिए लगे वाटर कूलरों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को अधिकारियों ने खुद चलाकर चेक किया। जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन करते हुए चल रहे नाला निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। मौके पर ही संबंधित ठेकेदार और कर्मचारियों को गुणवत्ता से बिना समझौता किए कार्य को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। अंत में *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने अधिशासी अधिकारी और सफाई नायकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रातःकालीन सफाई में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। *प्रशासनिक सख्ती से बदलेगी तस्वीर*बताया जा रहा है कि प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय *श्री कीर्ति प्रकाश भारती* की गिनती जिले के तेजतर्रार और जमीन से जुड़े अधिकारियों में होती है। उनके कार्यभार संभालने के बाद से ही नगरीय निकायों में सफाई और निर्माण कार्यों को लेकर लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। वहीं युवा और ऊर्जावान *एसडीएम राजेश कुमार यादव* भी अपने सख्त और पारदर्शी रवैये के लिए जाने जाते हैं। दोनों अधिकारियों का सुबह-सुबह एक साथ फील्ड में उतरना इस बात का संकेत है कि अब लापरवाह कर्मचारियों और ठेकेदारों पर शिकंजा कसने वाला है। इस कार्रवाई के बाद नगर बाजार की जनता में उम्मीद जगी है कि जल्द ही जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी और नगर पंचायत स्वच्छता के मामले में एक मिसाल बनेगी। Kirti Prakash Bharti संवाददाता हरि ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 3, 2026
ज्ञानेंद्र कुमार राय बने थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, बस्ती में 13 उपनिरीक्षक सहित 27 पुलिस कर्मियों का तबादला
Basti, Basti | Sep 3, 2026