बांसवाड़ा: बड़वी गांव में स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में शिक्षक संवारेंगे विकसित भारत की तस्वीर: राज्यपाल कटारिया
बड़वी गांव में स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में शनिवार दोपहर 2 बजे “विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शामिल हुए। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा कुलपति प्रो. केशव सिंह ठाकुर मौजूद रहे।