पिपरिया: भीषण गर्मी से लखीसराय जिले में कक्षा 5 तक की कक्षाएं प्रतिबंधित, उच्च कक्षाएं 11 बजे तक चलेंगी
रविवार अपराह्न 7:02 बजे सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस ब्रीफ के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा भीषण गर्मी के कारण जिले में सभी सरकारी व निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केद्रों में 5 तक के कक्षा संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है. वर्ग 5 के ऊपर की कक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 11 बजे तक ही होगी