राजगढ़: बैरासर बड़ा में भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी बड़े भाई को भेजा गया जेल, कुल्हाड़ी जब्त
Rajgarh, Churu | Apr 25, 2026 राजगढ थाने के बैरासर बड़ा में बुधवार व गुरुवार की देर रात एक बुजुर्ग पर उसके ही सगे बड़े भाई द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में राजगढ थाना पुलिस ने गंभीर घायल के बड़े भाई आरोपी शुभराम पुत्र रामनाथ निवासी बैरासर बड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मारपीट की वारदात में काम में ली गई कुल्हाडी बरामद कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।