डिंडौरी: डिंडोरी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
डिंडौरी जिला मुख्यालय में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार शाम 7:30 बजे शोभा यात्रा निकाली गई जहां शेर और संकट मोचन हनुमान की झांकी बनाई गई और शोभायात्रा पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। दरअसल हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बाजे गाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।