फारबिसगंज: परवाहा से ठोलबज्जा जाने वाली सड़क में बने पुल के एप्रोच रोड में अनियमितता की बात ग्रामीण ने कही
फारबिसगंज प्रखंड के परवाहा से ठोलबज्जा जाने वाले सड़क मार्ग में बने पुल के एप्रोच रोड को सही से नहीं बनाने का कथित आरोप ग्रामीणों ने लगाया। सोमवार को 11 बजे स्थानीय लोगों ने बताया एप्रोच रोड में बोल्डर नही दिया गया है जिस कारण हल्की बारिश में ही सड़क रेनकट का शिकार हो जाता है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों ने जांच करने की मांग की है।