गोहाना: गांव भैंसवान खुर्द के किसान के खेत पर ट्यूबवेल कनेक्शन हेतु लगाए गए ट्रांसफार्मर की हुई चोरी, मामला दर्ज
Gohana, Sonipat | Mar 23, 2024 किसान के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी गांव भैंसवान खुर्द के किसान फूल कुंवार के खेत से ट्यूबवेल कनेक्शन पर लगाया गया ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया। निगम के सब अर्बन सब डिवीजन के एसडीओ सुनील कुमार की शिकायत पर बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया।पुलिस को बताया कि बिजली निगम की तरफ से किसान को सिंचाई के लिए कनेक्शन जारी किया गया है। खेत में ट्रांसफार्मर लगाया गया।