जाति जनगणना में OBC के पृथक कॉलम शामिल करने मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च कर निकला O.B.C हुंकार रैली , धनबाद से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी O.B.C विभाग के जिला अध्यक्ष आसिफ राजा साहब के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल
सामाजिक न्याय एवं समान अवसर की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार को रांची के मोराबादी बापू वाटिका से लोक भवन तक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जाति जनगणना में OBC वर्ग की जनसंख्या का स्पष्ट एवं पृथक आंकड़ा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जाति जनगणना के कॉलम में ओ.बी.सी कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर आयोजित इस मार्च में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित प्रदेश के मंत्रीगण, पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण, वरिष्ठ नेतागण, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
रैली को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सामाजिक न्याय को मजबूत करने तथा नीतिगत निर्णयों में सभी वर्गों की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए OBC वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का सटीक आंकड़ा अत्यंत आवश्यक है।
आगामी जनगणना में OBC वर्ग के लिए पृथक कॉलम शामिल किया जाना चाहिए, ताकि देश एवं राज्य में सामाजिक-आर्थिक नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में वास्तविक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके। सही जनसंख्या आंकड़ा सामाजिक न्याय, समान अवसर और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण आधार बनेगा।
इस O.B.C हुंकार रैली धनबाद से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के जिलाध्यक्ष आसिफ राजा के नेतृत्व में कांग्रेसजन रांची पहुंचे और पैदल मार्च में मदन महतो शमशेर आलम राशिद राजा अंसारी मनोज यादव जहीर अंसारी इरफान खान चौधरी राजू नोनिया रमेश राय गणपत महतो अनवर आलम अरविंद सैनी सरफुद्दीन अंसारी वीरेंद्र गुप्ता हलीम अंसारी अखिलेश चौधरी जफर आलम इलियास हुसैन इम्तियाज अंसारी, लाली महतो , मोहम्मद इकराम उर्फ मुखिया सहित सैकड़ो कांग्रेस नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।