पुनासा: 35 नावों से 50 खराब लाइफ जैकेट जब्त, कलेक्टर ने जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम गठित की, 3 दिन में रिपोर्ट
Punasa, Khandwa | Apr 13, 2026 तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं से भरी नाव नर्मदा नदी में पलटने के बाद सुरक्षा जांच के कलेक्टर ने आदेश दिए। कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जो अपनी जांच रिपोर्ट तीन दिन में सौपेंगी। इधर, रविवार को नगर परिषद की टीम ने जांच के दौरान 35 नावों में से 50 अमनाक और खराब लाइफ जैकेट जब्त की। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने दो दिन नाव संचालन बंद किया