इटवा: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी को 3 साल कैद और जुर्माना
सिद्धार्थनगर जिले के थाना इटवा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी रामकिशोर को 3 वर्ष कठोर कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। पुलिस और जिला मानिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला एएसजे/स्पेशल/पाक्सो कोर्ट ने दिया।