हटा: हटा में दूसरे दिन भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, धूमधाम से निकला चल समारोह
Hatta, Damoh | Oct 22, 2026 विजयदशमी पर्व के दूसरे दिन भी हटा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम जारी रहा,,बुधवार रात मां दुर्गा प्रतिमाए झांकियां के साथ धूमधाम से विसर्जन के लिए निकली,हटा नगर के मुख्य मार्गो से गाजे बाजे के साथ मां की सवारी सुनार नदी नावघाट पँहुची जंहा विसर्जन किया गया बुधवार रात चल समारोह में मातृशक्ति और श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से मां को अंतिम विदाई दी