प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, श्रद्धालुओं का आंकड़ा करीब 40 करोड़ के आसपास पहुंचा
प्रयागराज के महाकुंभ में बीते 13 जनवरी से महाकुंभ की भव्य शुरुआत हुई,जिसमें देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं,जबकि आज बृहस्पतिवार को करीब 5:00 के आसपास यह जानकारी सामने आई है,कि आज महाकुंभ का 25वां दिन है तथा करीब 40 करोड़ के आसपास श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंच चुका है।