शाजापुर: सुनेरा थाने में नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम बमोरी में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, पत्थर फेंककर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट सहित बीएनएस विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फरियादिया ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए डराने-धमकाने का प्रयास किया।