बिहार: धमौली बाजार स्थित पुल के पास ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की हुई मौत, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Jan 28, 2024 धमौली बाजार स्थित पुल के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिससे ई-रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मृतका वेना थाना क्षेत्र के गगनपुरा गांव निवासी लोकेश पांडेय की पत्नी सीमा देवी है। जो हरनौत के ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।